फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिकफेस्ट-2013 में रुड़की मोंटफोर्ट का जलवा

Sat, 05 Oct 2013 10:00 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मोंटफोर्ट इंटर कॉलेज महानगर में चल रहे दो दिवसीय मिकफेस्ट-2013 का शुक्रवार को समापन हो गया।
विज्ञापन


देश भर के 15 प्रतिष्ठित कॉलेजों के बीच मोंटफोर्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल रुड़की ने अपना जलवा बिखेरा।

सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को कॉलेज के प्रिंसिपल ब्रदर ज्वाय थॉमस ने पुरस्कृत किया।
मोंटफोर्ट इंटर कॉलेज में गुरुवार को शैक्षिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक प्रतियोगिताओं के साथ मिकफेस्ट-2013 का शुभारंभ हुआ था।

दो दिवसीय प्रतियोगिताओं में देश के 15 प्रतिष्ठित विद्यालयों ने भाग लिया था। कार्यक्रम का उद्घाटन कला एवं शिल्प महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य योगेंद्र नाथ योगी ने किया था-
विज्ञापन


झंकार कार्यक्रम में स्टूडेंट्स ने गायन प्रतिभा का परिचय दिया। छात्रों ने कंप्यूटर पर आधारित प्रतियोगिता के अलावा पॉलीमिक्स, कृति-आकृति, रिफ्लेक्शन तथा मिकशेफ बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें