फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पंचायत से नहीं, FIR से रुकेंगे अपराध’

Sat, 05 Oct 2013 09:53 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव में पंचायत करने से अपराध नहीं रुकेंगे। इसके लिए थाने में एफआईआर दर्ज कराकर दोषियों को कड़ी सजा दिलानी होगी।
विज्ञापन


यह बात एसएसपी जे. रविंद्र गौड़ ने शुक्रवार को काकोरी के एक मैरिज लॉन में आयोजित महिला सुरक्षा एवं आपसी सद्भाव विषयक कार्यशाला में कही।

कार्यशाला में काकोरी, माल और मलिहाबाद थाना क्षेत्र के लोगों के अलावा तीनों गांव के प्रधान, बीडीसी सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य शामिल हुए।

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के छात्रों ने महिला हिंसा पर नाटक प्रस्तुत किया।मुख्य अतिथि एसएसपी जे. रविंद्र गौड़ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिला हिंसा की सबसे ज्यादा घटनाएं दर्ज होती हैं।
विज्ञापन


इसलिए यहां कानून के प्रति जागरूकता जरूरी है। सीओ कैंट बबिता सिंह और संगीता शर्मा ने यौन उत्पीड़न के फर्जी मामले दर्ज कराने वालों को समाज का दुश्मन बताया।
विज्ञापन


वीमेन पॉवर लाइन 1090 के प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह, चाइल्ड लाइन के अंशुमान शर्मा और एसपी ग्रामीण सौमित्र यादव ने महिला हिंसा रोकने के लिए संविधान में हुए संशोधन के बारे में बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें