फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनेश्वर मिश्र पार्क में उतरा मिग 21, अखिलेश ने किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
'सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा' एक तरफ देशभक्ति की ये धुन बज रही थी वहीं दूसरी तरफ लड़ाकू विमान मिग-21 का उद्घाटन हुआ। ये नजारा था लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क का।
विज्ञापन


भारतीय सेना के इस सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को जनेश्वर मिश्र पार्क में सात मीटर ऊंचे एक स्टैंड पर रखा गया है। बुधवार को यहां मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसका उद्घाटन किया।

इस मौके पर अखिलेश यादव के साथ सपा के मंत्री आजम खां भी मौजूद थे। मिग 21 के उद्घाटन पर एयर मार्शल मध्य कमान श्याम बिहारी भी मौजूद थे। एयर मार्शल श्याम बिहारी ने बताया कि यहां इस लड़ाकू विमान को देखकर युवाओं के दिल में देशभक्ति की भावना जागेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उड़ता हुआ नजर आएगा मिग-21

युवा जान सकेंगे कि इस लड़ाकू विमान ने बड़े-बड़े मिशनों में भारत को विजय दिलाई है। लड़ाकू विमान मिग-21 का उद्धाटन करने के साथ ही सीएम अखिलेश ने एयरफोर्स के जवानों को सलामी भी दी।

इससे पहले जनेश्वर मिश्र पार्क में 207 फीट ऊंचा तिरंगा और विक्रांत टैंक भी स्‍थापित हो चुके हैं। अब यहां सुपर सोनिक लड़ाकू विमान को विधिवत रूप से प्रदर्शित कर दिया गया है।

मिग 21 को एक सात मीटर ऊंचे स्टैंड पर रखा गया है। इस स्टैंड पर ये विमान उड़ने की मुद्रा में है। पार्क में भाप का इंजन, दो विक्रांत टैंक लाए जा चुके हैं। इससे पहले राज्य संग्रहालय में स्थापित चाचा नेहरू का व्यक्तिगत विमान ‘राजहंस’ बच्चों से बड़ों तक के लिए खास बना हुआ है।

क्या है विमान की खासियत

रूस में बने मिग-21 ने 1971 की लड़ाई में पाकिस्तान को नाकों चने चबवाए थे। इसे ब्लालेका नाम से भी जाना जाता है। रक्षा विशेषज्ञ मानते हैं कि उस युद्ध को जीतने में इन विमानों की सबसे अहम भूमिका रही है। हाल ही में इसे 'हाल तेजस' विमानों से रिप्लेस किया गया है। अब मिग 21 को एयरपोर्ट से हटा दिया गया है। यही मिग अब जनेश्वर मिश्र पार्क की शोभा बढ़ाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें