'सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा' एक तरफ देशभक्ति की ये धुन बज रही थी वहीं दूसरी तरफ लड़ाकू विमान मिग-21 का उद्घाटन हुआ। ये नजारा था लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क का।
भारतीय सेना के इस सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को जनेश्वर मिश्र पार्क में सात मीटर ऊंचे एक स्टैंड पर रखा गया है। बुधवार को यहां मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसका उद्घाटन किया।
इस मौके पर अखिलेश यादव के साथ सपा के मंत्री आजम खां भी मौजूद थे। मिग 21 के उद्घाटन पर एयर मार्शल मध्य कमान श्याम बिहारी भी मौजूद थे। एयर मार्शल श्याम बिहारी ने बताया कि यहां इस लड़ाकू विमान को देखकर युवाओं के दिल में देशभक्ति की भावना जागेगी।