फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार का फैसलाः मां से चेक कराया जाएगा स्कूलों में बनने वाला मिड-डे मील

Tue, 09 May 2017 02:43 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
स्कूलों में मिड-डे मील की गुणवत्ता सुधारने के लिए यूपी सरकार एक नया प्रयोग करने जा रही है। इसके तहत हर दिन स्कूल में पढ़ने वाले एक बच्चे की मां से भोजन की गुणवत्ता चेक कराई जाएगी। इसके लिए हर स्कूल में छह माताओं की टीम बनाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


राज्य सरकार का मानना है कि अधिकारियों और कर्मचारियों के भरोसे मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित नहीं करवाई जा सकती। इसके लिए जन सहभागिता जरूरी है।

जन सहभागिता की नीति के तहत प्रत्येक स्कूल में छह छात्रों की माताओं की एक टीम बनाई जाएगी। इस टीम में शामिल हर मां के लिए सप्ताह में एक दिन तय होगा। इसमें वह स्कूल में जाकर मध्याह्न भोजन चखेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मां की श‌िकायत पर दूर होगी कमी

डेमो - फोटो : demo pic
मां की रिपोर्ट में किसी तरह की शिकायत पर तत्काल उस कमी को दूर किया जाएगा। बार-बार एक ही शिकायत मिलने पर संबंधित शिक्षकों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शासन की योजना के मुताबिक, मिड-डे मील चेक करने वाली टीम में वहीं माताएं शामिल होंगी, जिनके बच्चे स्कूल में पढ़ रहे होंगे। इस बात का खास ख्याल रखा जाएगा कि चेकिंग के नाम पर स्कूलों में किसी तरह की राजनीति न होने पाए। शिक्षा विभाग के सूत्रों के मुताबिक, इस योजना को सफल बनाने के लिए निदेशालय के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें