फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रोमैन श्रीधरन बोले मेट्रो से पहले सफाई पर ध्यान दें लखनऊ

Mon, 08 Dec 2014 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एलएमआरसी के प्रधान सलाहकार ई. श्रीधरन ने कहा है कि लखनऊ को साफ-सुथरा और प्रदूषण मुक्त बनाने की बेहद जरूरत है। उन्होंने सलाह दी कि लखनऊ को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर काम करना चाहिए।
विज्ञापन


समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी व जवाबदेही समझते हुए आम लोग भी एजकुट होकर स्थानीय प्रशासन की मदद करें।

रविवार को पीडब्ल्यूडी के विश्वशरैया प्रेक्षागृह में आईआईटी रुड़की के लखनऊ चैप्टर की ओर से आयोजित एल्युमनाई मीट के दौरान केरल में अपने गृह नगर का जिक्र करते हुए मेट्रोमैन ने कहा कि राजधानी में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर काम करने की जरूरत है।

इससे गंदगी कम होगी और साफ-सफाई बेहतर होगी, तो प्रदूषण कम होने से पर्यावरण को बेहतर बनाने में भी मदद मिलेगी। साथ ही शहर के लोगों को भी इसका फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

2017 तक दौड़ने लगेगी मेट्रो

मेट्रो परियोजना की प्रगति को लेकर पूछे गए एक सवाल में उन्होंने कहा कि एलएमआरसी अपना काम कर रही है। 2016 के अंत तक हर हाल में काम पूरा करके मेट्रो ट्रेन का ट्रायल कर लिया जाएगा।

इसके बाद 2017 में लखनऊ में मेट्रो ट्रेन दौड़ाना भी शुरू कर दिया जाएगा। अभी तक पीआईबी ने लखनऊ मेट्रो को अप्रूवल नहीं मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह सबकुछ एक प्रक्रिया का हिस्सा है। इसी के लिए एलएमआरसी में प्रबंध निदेशक काम कर रहे हैं। मेरा काम तो गाइडेंस करना है।

मेट्रो चलेगी तो सड़क हादसे घटेंगे
उन्होंने कहा कि दिल्ली मेट्रो से रोजाना 26 लाख पैसेंजर चलते हैं। इससे दिल्ली में दो लाख वाहन कम हुए है। दो लाख टन पेट्रोल और डीजल की बचत हुई और प्रति वर्ष सड़क दुर्घटना से 200 लोगों की मौत हो रही थी, वह भी काफी कम हो गई। लखनऊ में मेट्रो दौड़ने के बाद लोगों को काफी सहूलियत होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें