एलएमआरसी के प्रधान सलाहकार ई. श्रीधरन ने कहा है कि लखनऊ को साफ-सुथरा और प्रदूषण मुक्त बनाने की बेहद जरूरत है। उन्होंने सलाह दी कि लखनऊ को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर काम करना चाहिए।
समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी व जवाबदेही समझते हुए आम लोग भी एजकुट होकर स्थानीय प्रशासन की मदद करें।
रविवार को पीडब्ल्यूडी के विश्वशरैया प्रेक्षागृह में आईआईटी रुड़की के लखनऊ चैप्टर की ओर से आयोजित एल्युमनाई मीट के दौरान केरल में अपने गृह नगर का जिक्र करते हुए मेट्रोमैन ने कहा कि राजधानी में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर काम करने की जरूरत है।
इससे गंदगी कम होगी और साफ-सफाई बेहतर होगी, तो प्रदूषण कम होने से पर्यावरण को बेहतर बनाने में भी मदद मिलेगी। साथ ही शहर के लोगों को भी इसका फायदा मिलेगा।