फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन सिटी वन टिकट की थीम पर मेट्रो के एक कार्ड से हो सकेंगे 28 काम

Thu, 02 Jun 2016 11:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक
विज्ञापन
लखनऊ मेट्रो का ट्रेवल कार्ड पूरी तरह स्मार्ट होगा। स्मार्ट सिटी बनने जा रहे लखनऊ  को ध्यान में रखते हुए इस स्मार्ट कार्ड से 28 सेवाओं को जोड़ने की तैयारी है। ये वन सिटी, वन टिकट की थीम पर काम करेगा। 
विज्ञापन


इस प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए चेक गणराज्य की कंपनी माइक्रोइलैक्ट्रॉनिका को पहले ही लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एलएमआरसी) चुन चुका है। अभी सिटी बस, पार्किंग की टिकट को इस कार्ड से जोड़ने के लिए एमओयू हो चुका है।

अगले चरण में एलडीए की पब्लिक बाइसिकल शेयरिंग (पीबीएस) सिस्टम को भी इससे जोड़ा जा सकेगा।
बुधवार को प्रेसवार्ता में एमडी कुमार केशव ने बताया कि स्मार्ट कार्ड के डिजाइन पर काम शुरू हो गया है। जल्दी ही इसका डिजाइन बनकर एलएमआरसी को मिल जाएगा। 
विज्ञापन


हम ज्यादा से ज्यादा सेवाएं स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में इस कार्ड से जोड़ना चाहते हैं। ऐसे में कंपनी का सेंट्रल क्लीयर‌िंग हाउस (सीसीएच) भी 28 सेवाओं को अपने से लिंक करने की क्षमता के साथ तैयार किया जाएगा। 
विज्ञापन

वेड‌िंग मशीन से र‌िचार्ज होंगे कार्ड

डेमो प‌िक
इस कार्ड से मेट्रो में यात्रा करने के अलावा पार्किंग की फीस, सिटी बस की टिकट का भी भुगतान संभव होगा। दूसरे विभाग भी इससे अपनी सेवाएं जोड़ सकते हैं। 

ऑटोरिक्शा सेवाओं के भुगतान को भी इससे जोड़ा  जा सकता है। कोई भी सेवा का उपयोग होने के बाद कार्ड से पैसा काटकर उस विभाग के खाते में सीसीएच से ट्रांसफर तुरंत हो जाएगा।

एमडी का कहना था कि यह पूरा काम स्मार्ट सिटी में प्रस्तावित वन सिटी वन कार्ड प्रोजेक्ट में होना है। पहले चरण में कंपनी हमें 50,000 स्मार्ट कार्ड बनाकर देगी। 

इसके लिए ऑर्डर कंपनी को दिया जा चुका है। बिक्री के बाद नए कार्ड का ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा। इन कार्ड को रिचार्ज करने के लिए सभी मेट्रो स्टेशन पर टिकट वेंडिंग मशीन लगी होंगीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें