मेट्रो के काम में ढिलाई के चलते एक और हादसा हो गया। यहां दो पाइप को जोड़ने के लिए लगाई गई कपलर राहगीर के ऊपर आ गिरी। इससे युवक वीरेंद्र कुमार सिंह का कंधा चोटिल हो गया।
बुधवार को शाम को करीब पांच हुई इस घटना ने मेट्रो अधिकारियों को सकते में ला दिया। लोहे की कपलर खुलकर सीधे युवक के कंधे पर गिरी। काफी ऊंचाई से करीब 200 ग्राम की कपलर के गिरने की वजह से युवक के सीने में काफी चोट आई।
आनन-फानन उसे अवध चौराहा स्थित एक निजी हॉस्टिपल में मेट्रो की टीम ले गई। पीआरओ अमित श्रीवास्तव ने बताया कि मेट्रो अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए। युवक केकंधे का एक्सरे और दूसरी जरूरी जांच कराई गई हैं।