फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हरित वॉक इवेंट के जरिए पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश, टॉक शो और जुंबा रहा आकर्षण का केंद्र

Sat, 11 Jan 2025 09:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

हरित वॉक इवेंट के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसमें टॉक शो और जुंबा आकर्षण का केंद्र रहा। 
विज्ञापन
इनर व्हील के स्थापना  दिवस पर शेरोज कैफे तक निकाली गई रैली
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में लखनऊ और बाराबंकी के इनरव्हील क्लबों की ओर से 101वें इनरव्हील दिवस पर शुक्रवार को शिरोज कैफे में हरित वॉक इवेंट मनाया गया। क्लब की महिला सदस्यों ने सिर पर हरी टोपी और हाथाें में पर्यावरण संरक्षण की तख्ती लिए 1090 चौराहे से शिरोज कैफै तक रैली निकाली।
विज्ञापन


रैली का उद्देश्य पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर विभिन्न गतिविधियां और प्रतियोगिताएं भी कराई गईं। इनमें टॉक शो और जुंबा आकर्षण का केंद्र रहा। टॉक शो का संचालन चीफ इनोवेशन ऑफिसर ऑफ स्पार्कलिव राधिका मिश्रा ने किया।
 

कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य।

पर्यावरणीय प्रभाव पर चर्चा

इसके अतंर्गत प्लास्टिक का उपयोग कम करने और इसके पर्यावरणीय प्रभाव पर चर्चा की गई। वहीं, क्लबों ने सबसे अधिक प्लास्टिक कचरा इकट्ठा करने की प्रतिस्पर्धा भी कराई। कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब की मेंटर अर्चना अग्रवाल, डॉ. आभा वर्मा, शिखा भार्गव और मधु भार्गव समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें