फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी के घर चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
विज्ञापन
तालकटोरा। राजाजीपुरम सेक्टर-13 निवासी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी ब्रजेंद्र स्वरूप त्रिपाठी के घर चोरी करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर तालकटोरा कुलदीप दुबे के अनुसार, 26 सितंबर की रात चोर ब्रजेंद्र स्वरूप त्रिपाठी के घर से जेवर और नकदी चोरी कर ले गए थे। इस मामले में उन्होंने तालकटोरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से शनिवार देर रात आलमनगर इलाके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान सआदतगंज के पुराना चबूतरा निवासी अवनीश तिवारी और चौक की चूड़ी वाली गली निवासी पुष्कर रस्तोगी के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से चोरी किए गए सोने और चांदी के जेवर बरामद हुए हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि अवनीश तिवारी के खिलाफ विभिन्न थानों में सात आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें