फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72,825 शिक्षक भर्ती: 11 अंक तक गिरी मेरिट

Mon, 22 Sep 2014 11:28 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइमरी स्कूलों में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के लिए शनिवार को दूसरी मेरिट जारी कर दी गई। इसे ऑनलाइन http://upbasiceduboard.gov.in पर देखा जा सकेगा।
विज्ञापन


दूसरी मेरिट पहले की अपेक्षा कम है। मेरिट महिला सामान्य कला वर्ग में जहां 11 अंक तक मेरिट गिरी है, वहीं पुरुष सामान्य कला वर्ग में 10 अंक गिरी है।

महिला सामान्य कला वर्ग की सबसे कम मेरिट कुशीनगर में 107 अंक गई है। इसी वर्ग की पहली मेरिट 119 अंक थी। पुरुष सामान्य कला वर्ग की सबसे कम मेरिट 117 सीतापुर व लखीमपुर गई है। इसी वर्ग की पहली मेरिट 127 थी। मेरिट जारी होने के बाद अब नौ दिनों तक काउसंलिंग होगी।

सिर्फ एक ही आवेदन मान्य

प्राइमरी स्कूलों में प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के लिए पहली मेरिट 27 अगस्त को जारी करते हुए 29, 30 व 31 अगस्त को काउंसलिंग कराई गई।

इसमें मात्र सात फीसदी अभ्यर्थियों ने ही अपने प्रमाण पत्रों का मिलान कराया। इसलिए एससीईआरटी ने दूसरी काउंसलिंग के लिए 10 गुना अभ्यर्थियों को बुलाने का निर्णय किया।

पहली काउंसलिंग के बाद जिलेवार आए आवेदनों का सत्यापन कराया गया, जिसमें कुछ ऐसे भी आवेदक मिले जिन्होंने एक ही जिले में दो या तीन आवेदन भेज रखे थे।

जांच के दौरान ऐसे आवेदक का केवल एक ही आवेदन रखा गया। इसके चलते पहली मेरिट की अपेक्षा दूसरी मेरिट कम गई है।

22 से 30 तक होगी काउंसलिंग

दूसरे चरण की काउंसलिंग में पहले दिन 22 सितंबर को सभी वर्ग के शिक्षा मित्र, विशेष आरक्षित श्रेणी निशक्त, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित, भूतपूर्व सैनिक, 23 सितंबर को महिला कला सामान्य वर्ग, 24 सितंबर को महिला कला एससी, एसटी, ओबीसी काउंसलिंग होगी।

इसी तरह 25 सितंबर को महिला विज्ञान सामान्य, 26 सितंबर को महिला विज्ञान एससी, एसटी, ओबीसी, 27 सितंबर को पुरुष कला सामान्य, 28 सितंबर को पुरुष कला एससी, एसटी, ओबीसी, 29 सितंबर को पुरुष विज्ञान सामान्य वर्ग तथा 30 सितंबर को पुरुष विज्ञान एससी, एसटी व ओबीसी मेरिट में आने वाले अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की जाएगी।
विज्ञापन

सबसे कम कहां की मेरिट

महिला कला सामान्य--107--कुशीनगर
महिला एससी--88--बहराइच
महिला एसटी--83--इलाहाबाद
महिला ओबीसी--100--कुशीनगर व लखीमपुर

पुरुष कला सामान्य--117--सीतापुर व लखीमपुर
पुरुष कला एससी--103--सीतापुर व लखीमपुर
पुरुष एसटी--83--लखीमपुर
पुरुष ओबीसी--111--लखीमपुर

महिला विज्ञान सामान्य--107--बहराइच
महिला एससी--83--आजमगढ़, बलरामपुर
महिला एसटी--83--आगरा व अधिकतर जिले
महिला ओबीसी--97--गोंडा

पुरुष विज्ञान सामान्य--117--बहराइच
पुरुष एससी--99--कुशीनगर व लखीमपुर
पुरुष एसटी--83--इलाहाबाद व अधिकतर जिले
पुरुष ओबीसी--111--सीतापुर व लखीमपुर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें