फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दहेज हत्यारोपी मर्चेंट नेवी अफसर गिरफ्तार

Thu, 07 Aug 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के ओमेक्स सिटी निवासी मधु सिंह की मौत के मामले में पुलिस ने बुधवार को दहेज हत्यारोपी पति मर्चेंट नेवी अफसर अनुराग सिंह को गिरफ्तार कर लिया। मामले में मधु के पिता फतेह बहादुर सिंह ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


मधु के पिता इंदिरानगर सेक्टर डी निवासी फतेह बहादुर सिंह के मुताबिक उन्होंने 25 फरवरी को बेटी की शादी उन्नाव निवासी अनुराग से की थी। अनुराग मर्चेंट नेवी में सेकंड ऑफिसर है। आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर अनुराग आए दिन मधु को प्रताड़ित करता था। वह अक्सर मारपीट भी करता था। आरोपी के कई लड़कियों से अवैध संबंध थे। इसका विरोध करने पर अनुराग पत्नी की पिटाई कर देता था। अनुराग ने कई बार ससुर को फोन कर दहेज की मांग की थी, जो उन्होंने पूरी भी की थी। आरोपी ने सोमवार को ससुर को फोन कर मधु के आत्महत्या की खबर दी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें