फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवक का दो दिन पुराना शव कमरे में लटकता मिला

Thu, 07 Aug 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गाजीपुर के लवकुशनगर निवासी पेंटर विनय गुप्ता (20) का शव मंगलवार शाम घर में फंदे से लटकता मिला। शव दो दिन पुराना हो चुका था। दुर्गंध आने पर घरवालों को घटना का पता चला। परिजनों ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन


गाजीपुर सर्किल के एसीपी ए. विक्रम सिंह के अनुसार विनय के भाई रोहित ने बताया कि वे लोग एक ही मकान में अलग-अलग हिस्से में रहते हैं। शनिवार को परिवार वालों ने विनय को देखा था। इसके बाद विनय घरवालों को नहीं नजर आया। उन लोगों ने भी इस बात पर ध्यान नहीं दिया। मंगलवार शाम विनय के कमरे से परिजनों को दुर्गंध महसूस हुई। वे लोग जब विनय के कमरे में पहुंचे तो उसका शव फंदे से लटकता मिला। एसीपी ने बताया कि शव दो दिन पुराना हो चुका था। रोहित का कहना है कि विनय ने अवसाद के चलते आत्महत्या की है। घरवालों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें