फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेनका गांधी बोलीं, पति के कारण चुनी सुल्तानपुर सीट, यहां से हमेशा से ही लगाव रहा है

Mon, 01 Apr 2019 03:40 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री व सुल्तानपुर से भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री व सुल्तानपुर से भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। सोमवार को जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मेरे पति संजय गांधी को यहां से हमेशा ही लगाव रहा है। यहां की जनता ने हमेशा ही उन्हें प्यार दिया है। इसलिए मैं सुल्तानपुर के लोगों की सेवा करना चाहती हूं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेरे बेटे (वरुण गांधी) ने भी सुल्तानपुर को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में चुना। पिछले पांच वर्षों में जिले में विकास कार्य करवाए गए। गरीबों को घर दिया गया। महिलाओं को सम्मान देने के लिए गैस सिलेंडर दिए गए उनके घरों में शौचालय बनवाए गए।

उन्होंने कहा कि इस सरकार ने पिछले पांच साल में जितना काम गरीबों के लिए किया उतना किसी ने नहीं किया।

विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

सामाजिक क्षेत्रों में किए गए काम का जिक्र किया



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें