आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, एटा, हाथरस, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, बिजनौर, रामपुर, शामली व गौतमबुद्धनगर।
मांग के साथ ही बढ़ने लगा दबाव
होली के बाद पारा चढ़ने से बिजली की मांग में इजाफा होने लगा है। अभियंताओं के मुताबिक बीते सप्ताह के दौरान ही प्रदेश में बिजली की मांग में 2500-3000 मेगावाट का इजाफा हुआ है। होली के आसपास बिजली की मांग 12000-13000 मेगावाट के आसपास थी, जो बढ़कर 16000 मेगावाट तक पहुंच गई है। नियंत्रण कक्ष के अभियंताओं का कहना है कि फिलहाल थोड़ी-बहुत अतिरिक्त बिजली का इंतजाम कर आपूर्ति का प्रयास है।