जनसंख्या वृद्धि व परिवार नियोजन को लेकर भी प्रदेश में काम हो रहा है। जागरूकता के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं के बेहतर इस्तेमाल के बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही है।
सोमवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन व पॉपुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल की ओर से प्राइवेट कॉन्ट्रीब्यूशन इन पॉपुलेशन स्टैबलाइजेशन इन लखनऊ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में एनएचएम के निदेशक अमित घोष ने कुछ बड़ी घोषणाएं की।
घोष ने बताया कि जनसंख्या वृद्धि को देखते हुए परिवार नियोजन कार्यक्रम भी बड़े स्तर पर चलाया जा रहा है। पीएसआई के प्रोग्राम निदेशक जॉर्ज फिलिप ने कहा,नसबंदी कार्यक्रम अभी सरकारी अस्पतालों में ही चलाया जा रहा था।
पीएसआई इसे और आगे बढ़ाने के लिए निजी अस्पतालों को भी जोड़ रही है जहां लाभार्थियों को मिलने वाली राशि भी वितरित की जाएगी। प्राइवेट अस्पताल में पुरुष नसबंदी के लिए दो हजार और महिला को एक हजार का चेक मिलेगा।