फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा चार की छात्रा से जंगल में गैंगरेप, एक पकड़ा, दूसरे की तलाश

Mon, 09 Oct 2017 02:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
लखनऊ के बीकेटी में चंद्रिका देवी मंदिर के पास जंगल में रविवार शाम दो युवकों ने नित्यक्रिया को गई कक्षा चार की छात्रा को दबोचकर सामूहिक दुष्कर्म किया। चीखपुकार पर दौड़े ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़कर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। उसकी चंद्रिका देवी मंदिर में कास्मेटिक दुकान है। किशोरी को अस्पताल भेजा गया है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह ने बताया कि इलाके के एक गांव में रहने वाली कक्षा चार की छात्रा शाम पांच बजे चंद्रिका देवी मंदिर के पास जंगल में नित्यक्रिया के लिए गई थी। वहां पहले से मौजूद दो युवकों ने उसे दबोच लिया। आरोप है कि दोनों ने पिटाई करके उसके कपड़े फाड़ डाले और दुष्कर्म किया।

दुचीखपुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने एक आरोपी को धरदबोचा। उसकी पिटाई के साथ पुलिस को कॉल की। पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। उसकी पहचान चंद्रिका देवी मंदिर में कास्मेटिक की दुकान लगाने वाले अनुज कुमार के रूप में हुई। कड़ाई से पूछताछ में उसने छात्रा को पकड़ने की बात कुबूली, लेकिन दुष्कर्म से इन्कार करता रहा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

पीड़िता को थाने में बैठाए रही पुलिस 

डेमो - फोटो : डेमो ‌प‌िक
वहीं छात्रा के पिता ने अनुज व उसके अज्ञात साथी पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए देरशाम पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने छात्रा को डॉक्टरी मुआयने के लिए भेजा और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहकीकात में छात्रा और अनुज के परिवारीजनों के बीच  रंजिश की जानकारी मिली है। फिलहाल केस दर्ज किया जा रहा है।

मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। अनुज ने मौके से भागे युवक के बारे में जानकारी से इन्कार किया है। चंद्रिका देवी मंदिर की सुरक्षा के लिए दो सशस्त्र पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहती है। मंदिर के पास जंगल में वारदात के समय दोनों सिपाही नदारद थे।

इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने काफी देर तक हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम के साथ छात्रा व उसके परिवारीजन रिपोर्ट दर्ज कराने बीकेटी थाने पहुंचे। आरोप है कि केस दर्ज करने के बजाय उन्हें दो घंटे थाने में बैठाए रखकर मामला रफादफा कराने के प्रयास किए गए।

इस दौरान कुछ पुलिसकर्मियों को फरार आरोपी की तलाश में भेजा गया। चंद्रिका देवी मंदिर से सटे जंगल में अराजकतत्वों का जमघट लगा रहता है। संदिग्ध जोड़े भी गोमती के किनारे से जंगल तक विचरण करते रहते हैं। इसकी शिकायतों के बावजूद सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें