फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी फिर शर्मसार: महिला को पीट-पीटकर मार डाला

Thu, 26 Jun 2014 11:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले की लहरपुर कोतवाली इलाके में मंगलवार शाम को दुकान से उधार सामान न देने पर दबंगों ने एक महिला को पीट-पीटकर मार डाला। महिला को बचाने आई उसकी बेटी व पति को भी पीटा।
विज्ञापन


बाद में ग्रामीणों के विरोध पर दबंग शांत हुए। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

लहरपुर कोतवाली इलाके के रमुवारपुर गांव निवासी रामआसरे ने घर में ही किराने की दुकान खोल रखी है।
Trending Videos

नशे में धुत थे दबंग

रामआसरे ने बताया कि उस शाम वह दुकान का सामान खरीदने थोक बाजार गया था। इस बीच उसकी पत्नी व बेटी दुकान पर बैठी थी।

आरोप है कि शाम को गांव निवासी रंजीत व दिनेश नशे में धुत होकर दुकान पहुंचे और उधार सामान मांगने लगे। जब बेटी ने मना कर दिया तो जबरन सामान उठाने लगे।

यह देख उसकी पत्नी रम्पा ने भी विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। वह घर के अंदर भागी तो दबंग उसे घर से बाहर घसीट लाए और जमकर पिटाई की। बेटी बचाने दौड़ी तो उसकी भी पिटाई कर दी।
विज्ञापन

गिरफ्तार हुए आरोपी

पत्‍नी और बेटी को बचाने के लिए राम आसरे भी पहुंच गया तो दबंगों ने उसे भी घायल कर दिया। शोर सुनकर वहां ग्रामीण पहुंच गए।

आसपास के लोगों की मदद से परिजन रम्पा को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर भागे लेकिन उसने रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

रामआसरे ने लहरपुर कोतवाली में रंजीत व दिनेश के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर विनोद यादव का कहना है कि मामले में आरोपी रंजीत व दिनेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

दोनों आरोपी उसी गांव के रहने वाले हैं। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें