फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव नहीं रहेंगे किसी सदन के सदस्य, 13 अन्य का भी कार्यकाल समाप्त

Sat, 05 May 2018 12:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विधान परिषद के 13 सदस्यों का कार्यकाल 5 मई को समाप्त हो जाएगा। इनमें सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, बसपा विधायक दल के नेता सुनील कुमार चित्तौड़ और रालोद के एकमात्र एमएलसी चौधरी मुश्ताक शामिल हैं।

विज्ञापन


लगभग डेढ़ दशक बाद ऐसा मौका है, जब अखिलेश यादव विधान मंडल या संसद के किसी भी सदन के सदस्य नहीं होंगे।

भाजपा के एमएलसी व ग्राम्य विकास राज्यमंत्री डॉ. महेंद्र सिंह तथा वक्फ राज्यमंत्री मोहसिन रजा और सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का कार्यकाल भी शनिवार को खत्म होगा। हालांकि पिछले महीने हुए चुनाव में ये तीनों फिर से उच्च सदन के निर्विरोध सदस्य निर्वाचित हो गए हैं। 

इनके अलावा सपा के राजेंद्र चौधरी, उमर अली खान, मधु गुप्ता, रामसकल गुर्जर और डॉ. विजय यादव तथा बसपा के विजय प्रताप सिंह का कार्यकाल भी शनिवार को खत्म हो जाएगा। सपा से इस्तीफा देकर बसपा में शामिल हुए अंबिका चौधरी का कार्यकाल भी शनिवार को समाप्त होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नए सदस्य अगले सप्ताह लेंगे शपथ

विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों को अगले सप्ताह शपथ दिलाई जाएगी। इनमें भाजपा के डॉ. महेंद्र सिंह, मोहसिन रजा, अशोक कटारिया, विजय बहादुर पाठक, विद्यासागर सोनकर, यशवंत सिंह, जयवीर ठाकुर, सरोजनी अग्रवाल, बुक्कल नवाल और अशोक प्रधान शामिल हैं। इनके अलावा अपना दल (एस) के आशीष सिंह पटेल, सपा के नरेश उत्तम पटेल और बसपा के भीमराव अंबेडकर को भी परिषद की शपथ दिलाई जाएगी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें