फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पछुआ हवाओं के जोर से बढ़ी गलन

विज्ञापन
धूप ​खिलने पर टहलते लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में रविवार को दिन भर तेज पछुआ हवाएं चलीं। इसके असर से धूप की तपिश कम हुई और दिन के तापमान में 1.1 डिग्री की गिरावट आई। शाम होने तक हवा में अच्छी-खासी गलन महसूस की गई और शनिवार के मुकाबले रात भी सर्द रही।
विज्ञापन


माैसम विभाग का कहना है कि लखनऊ समेत प्रदेश भर में ठंडी पछुआ के असर से अगले दो-तीन दिनों में दिन व रात के पारे में दो से चार डिग्री की गिरावट के आसार हैं।

आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अगले दो दिनों में उत्तरी पछुआ हवाओं का असर राजधानी में भी दिखाई देगा। इससे ठंड में बढ़ोतरी होगी। रविवार को दिन का तापमान 1.1 डिग्री की गिरावट के साथ 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, रात का पारा 0.7 डिग्री की बढ़त के साथ 12.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

धूप खिलने पर टहलते लोग।

धूप खिलने पर टहलते लोग।

धूप खिलने पर टहलते लोग।

धूप खिलने पर टहलते लोग।

धूप खिलने पर टहलते लोग।

धूप खिलने पर टहलते लोग।

धूप खिलने पर टहलते लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें