फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कनेक्शन चाहिए तो पहुंचे आज प्रदेश भर में चल रहे मेगा शिविर में

Sun, 17 Dec 2017 12:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सौभाग्य प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कनेक्शन देने के  लिए रविवार को पूरे प्रदेश में मेगा शिविर लगेंगे। लगभग 2300 ग्रामीण उपकेंद्रों पर लगने वाले मेगा शिविरों में लगभग एक लाख परिवारों को बिजली कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्नाव में शिविर का शुभारंभ करेंगे। मेगा शिविरों के आयोजन को लेकर प्रमुख सचिव ऊर्जा व पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष आलोक कुमार ने शनिवार को सभी बिजली कंपनियों के प्रबंध निदेशकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर तैयारियों की जानकारी ली।

प्रमुख सचिव ने अधिकारियों से कहा है कि शिविरों में स्थानीय सांसद, विधायक व मंत्री को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया जाए। आलोक कुमार ने उन्नाव  का दौरा करके मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


उन्नाव के बीघापुर कस्बे के महाप्राण निराला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ओसिया में होने वाले कार्यक्रम में 1200 करोड़ लागत की सात ट्रांसमिशन परियोजनाओं तथा 122 करोड़ की लागत से बनवाए गए 29 सबस्टेशनों का लोकार्पण भी किया जाएगा। इस मौके पर ई-संयोजन मोबाइल एप भी प्रारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें