गंजिंग कार्निवाल में खूब होगी मस्ती
इस बार मेगा गंजिंग कार्निवाल में मानसूनी मस्ती संग सबकों नाचने व झूमने का मौका मिलेगा। हर माह के चौथे रविवार यानी 24 जून को आयोजित होने वाला मेगा गंजिंग कार्निवाल में दर्शकों को नृत्य संगीत के साथ मानसूनी फूड का भी लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा।
आयोजन समिति की प्रभारी व एडीएम सिटी निधि श्रीवास्तव ने बताया कि शाम छह बजे से दस बजे तक आयोजित होने वाले कार्निवाल के दौरान स्थानीय व आमंत्रित कलाकार अपनी नृत्य व गायन कला का प्रदर्शन करेंगे।
मानसूनी मस्ती को और दिलकश बनाने के लिए कार्निवाल के दौरान बच्चों के लिए अलग से किड जोन के साथ बड़ों के लिए लखनवी स्वाद से भरे पकवानों के अलग-अलग फूड स्टॉल भी लगेंगे।
आयोजन के दौरान शाम 6 से रात 11 बजे तक गंज क्षेत्र को नो पार्किंग जोन के बतौर चिह्नित कर तय समय में सभी तरह के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रखा जाएगा। गंजिंग में आने वाले दर्शकों के वाहनों की पार्किंग के लिए निर्धारित चार नगर निगम पार्किंग के शुल्क में 25 फीसदी की छूट भी मिलेगी।