परिवहन निगम ने क्षेत्रीय प्रबंधकों एवं सेवा प्रबंधकों के
कार्य की समीक्षा करने के लिए बैठक बुलाई है।
इससे पहले निगम के नोडल
अधिकारियों के क्रियाकलाप पर भी 23 सितंबर को चर्चा होगी।
निगम के प्रवक्ता
प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि 30 सितंबर को आयोजित समीक्षा बैठक में प्रबंध
निदेशक अगस्त के आय-व्यय और संचालन व्यवस्था पर बातचीत करेंगे।
श्रमिक समाज
कल्याण संघ के प्रांतीय महामंत्री बनारसी राम ने बताया कि निगम के प्रबंध
निदेशक ने कर्मियों की समस्या पर बातचीत करने के लिए 23 को शिष्टमंडल को
आमंत्रित किया है।