पावर कॉर्पोरेशन ने राजस्व वसूली के लिए मध्यांचल निगम के लेसा
जोन एवं बदायूं सर्किल को सराहा है।
दरअसल, अगस्त की राजस्व वसूली में लेसा
अव्वल तो दूसरे नंबर पर बदायूं सर्किल है। इस राजस्व वसूली में अहम भूमिका
निभाने वाले इंजीनियरों को प्रशस्ति पत्र भी मिलेंगे।
मध्यांचल
विद्युत वितरण निगम के निदेशक (तकनीकी) प्रदीप टंडन ने शुक्रवार को बताया
कि लेसा और बदायूं में बिजली के थ्रू रेट से राजस्व में इजाफा हुआ है।
कॉर्पोरेशन ने इसके लिए लेसा के अधीक्षण अभियंता (तृतीय) वेद प्रकाश वर्मा
को प्रशस्ति पत्र देने का ऐलान किया है।
इसी प्रकार अधिशासी अभियंता ऐशबाग
विपिन जैन, अधिशासी अभियंता हुसैनगंज बीके रस्तोगी, अधिशासी अभियंता महानगर
जेके पाल, अधिशासी अभियंता गोमतीनगर सीपी यादव भी प्रशस्ति पत्र पाएंगे।
वहीं, बदायूं सर्किल के अधिशासी अभियंता द्वितीय मनीष चोपड़ा और अधिशासी
अभियंता तृतीय पीके सिंह के कार्य की भी सराहना की गई।
बदायूं के अधीक्षण
अभियंता अनूप चंद्रा ने बताया कि तीन से 19 सितंबर तक एचसीएल सर्वर डाउन
होने से लोग बिजली बिल जमा नहीं कर सके। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए
चंद्रा ने मोबाइल वैन की मांग की है।