फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: धोखाधड़ी के आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक की होटल में संदिग्ध हालत में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। विभूतिखंड के विरामखंड स्थित होटल विजयश्री में ठहरे नोएडा के कासना निवासी धोखाधड़ी के आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक सुधीर (33) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह एक केस के सिलसिले में तीन दोस्तों दरोगा अरुण चौधरी, दीपक और विक्की के साथ 22 अप्रैल की देर रात लखनऊ आए थे।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर विभूतिखंड अमर सिंह ने बताया कि चारों ने विजयश्री होटल के रूम नंबर 101 और 103 में चेकइन किया। दीपक व अरुण एक कमरे में और दूसरे में सुधीर और विक्की रुके थे। बृहस्पतिवार सुबह दरोगा अरुण चौधरी पुलिस मुख्यालय चले गए और विक्की, दीपक काम से निकल गए। कमरा नंबर 103 में सुधीर अकेले रुक गए। शाम को सब लौटे तो सुधीर का कमरा अंदर से बंद था। विक्की दूसरी चाबी से दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचे तो सुधीर बेड पर अचेत पड़े थे। मुंह से झाग निकल रहा था। विक्की ने दीपक व अरुण को जानकारी दी। इसके बाद सभी एंबुलेंस से सुधीर को राम मनोहर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल प्रशासन ने विभूतिखंड पुलिस को सूचना दी। दोस्तों ने सुधीर के परिजनों को बताया। खबर पाकर सुधीर के भाई सचिन नोएडा से सीधे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने बताया कि सुधीर को आंत की बीमारी थी, जिसका इलाज चल रहा था। वह नींद की गोलियां भी लेते थे। सचिन ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण का पता नहीं चला है। विसरा और हार्ट सुरक्षित रख लिया गया है। सुधीर के सिर के बाएं हिस्से और कोहनी पर चोट के निशान मिले हैं। उनके परिवार में पत्नी रिंकी और दो बेटे हैं।
विज्ञापन




गाजीपुर थाने में दर्ज हुआ था केस

सचिन ने बताया कि 10 मार्च को उप्र फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने 139 लोगों पर पंजीकरण कराने के लिए फर्जी दस्तावेज लगाने का आरोप लगाते हुए गाजीपुर थाने में धोखाधड़ी, जालसाजी की एफआईआर दर्ज कराई थी। इनमें सुधीर का भी नाम था। उन्हें थाने से नोटिस मिला था। इसी सिलसिले में वह दोस्तों के साथ लखनऊ आए थे। इंस्पेक्टर गाजीपुर राजेश कुमार मौर्य का कहना है कि सुधीर को शुक्रवार को थाने बुलाया गया था। उस मामले की विवेचना चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें