फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैगिंग रोकने की तैयारी में जुटे चिकित्सा संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
रैगिंग रोकने की तैयारी में जुटे चिकित्सा संस्थान
विज्ञापन

केजीएमयू में बदलेगी एंटी रैगिंग कमेटी
केजीएमयू सहित सभी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस प्रथम वर्ष का नया सत्र अगस्त माह से शुरू होगा। ऐसे में रैगिंग रोकने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। केजीएमयू की एंटी रैगिंग कमेटी में इस बार ज्यादातर सदस्य बदले जाएंगे। नए सदस्यों के नाम पर विचार किया जा रहा है। कुलपति की अनुमति मिलते ही नई कमेटी के सदस्यों का नाम जारी कर दिया जाएगा।
केजीएमयू में एमबीबीएस की 250 और बीडीएस की 80 सीटें हैं। इस बार एमसीआई ने पाठ्यक्रम में बदलाव कर दिया है। पहले साल ही छात्र-छात्राओं को ओपीडी से लेकर वार्ड भ्रमण तक कराया जाएगा। ऐसे में रैंगिंग की आशंका बढ़ गई है। इसे ध्यान में रखते हुए केजीएमयू प्रशासन ने सुरक्षाकर्मियों का अलग दस्ता तैयार किया है। पूरे परिसर में एंटी रैगिंग के निर्देश संबंधी बोर्ड लगवाए जा रहे हैं। इस बार ये बोर्ड ओपीडी के आसपास भी लगवाए जाएंगे। इसी तरह एंटी रैगिंग कमेटी भी नई बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहिया संस्थान में भी तैयारी तेज
डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में 150 सीटें हैं। यहां भी नए सत्र को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। एंटी रैगिंग स्क्वॉड जूनियर-सीनियर छात्रों के हर मूवमेंट पर नजर रखेगी। इस कमेटी में 18 सदस्यों को शामिल किया गया है। मुख्य कैंपस स्थित 11 मंजिला भवन के आसपास सुरक्षाकर्मियों की अलग से टीम लगाई गई है। हॉस्टल से लेकर क्लास रूम तक छात्रों से साथ जाने वाले सुरक्षाकर्मी अलग से होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें