फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम के गढ़ को अखिलेश का खास तोहफा!

Wed, 04 Feb 2015 11:24 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में पैरा मेडिकल कॉलेज खुलने जा रहा है। फिलहाल यह आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज के अधीन होगा। इसके बाद स्वायत्तता दी जाएगी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव छह फरवरी को कॉलेज का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन


आजमगढ़ में पैरामेडिकल कॉलेज खुलने से यहां पर तकनीकी विशेषज्ञ तैयार हो सकेंगे। एक्स-रे टेक्नीशियन, पैथालॉजी, डायलिसिस टेक्नीशियन, ओटी टेक्नीशियन सहित कई विषयों की पढ़ाई हो सकेगी। प्रदेश सरकार ने कॉलेज के लिए जमीन की व्यवस्था कर ली है। इसके लिए 26 करोड़ रुपये भी दिया जा चुका है।

दरअसल, मुख्यमंत्री छह फरवरी को आजमगढ़ जा रहे हैं। उसी दिन कॉलेज के शिलान्यास की तैयारी है। चिकित्सा शिक्षा विभाग तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा है।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

गुणवत्ता पर खास नजर

शिलान्यास के बाद कॉलेज का निर्माण तेजी से कराने की तैयारी है। महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा की अध्यक्षता में एक समिति बनाकर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर नजर रखी जाएगी।

वहीं, मुख्यमंत्री की पत्नी डिंपल यादव के संसदीय क्षेत्र कन्नौज में भी दूसरा पैरा मेडिकल कॉलेज बनाया जा रहा है। इसके निर्माण के लिए भी सरकार ने 20.15 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

यहां भी तकनीकी विशेषज्ञ तैयार होंगे। शुरुआत में यह कन्नौज मेडिकल कॉलेज के अधीन होगा। बाद में इसे स्वायत्तता दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें