फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कमला बहुगुणा की याद में चिकित्सा शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। पूर्व सांसद स्व. कमला बहुगुणा की याद में रविवार को अवध चौराहा स्थित गेस्ट हाउस में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। अखिल भारतीय हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति के आयोजन में 200 लोगों की जांच कर दवाएं दी गईं।
विज्ञापन


समिति के सदस्य मयंक जोशी ने कहा, सेहत सबसे बड़ा धन है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए। डॉ. नितिन ने हृदय रोग संबंधी सावधानियों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन अंजू बाजपेई ने किया। अखिल भारतीय ब्रह्म समाज के राष्ट्रीय महामंत्री देवेंद्र शुक्ल ने बताया कि डॉ. देश दीपक पाल और डॉ. नितिन श्रीवास्तव की अगुवाई में ब्लड प्रेशर, शुगर आदि की जांच की गई। मौके पर जेपी बाजपेई, आर्यन त्रिपाठी, अंकित पांडे, मून वाजपेई, गौरव त्रिपाठी थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें