फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर, फेसबुक से विरोधियों को मिलेगा करारा जवाब

Fri, 06 Sep 2013 10:50 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मीडिया मैनेजमेंट का भी सहारा लेने का फैसला किया है।
विज्ञापन


गुरुवार को यहां पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश प्रवक्ताओं, मीडिया प्रभारियों, सह मीडिया प्रभारियों, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारियों एवं क्षेत्रीय प्रवक्ताओं की बैठक में इस बारे में विचार-विमर्श किया गया।

इस दौरान दिल्ली में मीडिया कार्यशाला में हुए निर्णयों को लागू करने का फैसला किया गया। तय हुआ कि मीडिया मैनेजमेंट के जरिये भाजपा के विरोधी दलों पर हमलों का माकूल जवाब दिया जाए। राज्य व केंद्र सरकार की नीतियों व जनविरोधी फैसलों की पोल खोली जाए।
विज्ञापन


बैठक में भाजपा का चुनावी माहौल बनाने के लिए सोशल मीडिया का भरपूर इस्तेमाल करने की बात तय हुई। बैठक में भाग लेने वालों को सलाह दी गई कि वे सोशल मीडिया के भरपूर इस्तेमाल के लिए ग्रुप तैयार कराएं।

साथ ही उन्हें किसी मुद्दे पर भाजपा की नीतियों और भाजपा नेताओं के बयानों को सही साबित करने के लिए तत्काल तर्क रखने को प्रेरित करें। इसकी शुरुआत प्रमुख लोग करें। फिर उसे सुनियोजित तरीके से नीचे तक फैलाया जाए।

तर्कों व तथ्यों से लैस हों: बैठक का उद्घाटन करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। पार्टी के मीडिया प्रकोष्ठ से जुड़े लोगों और प्रवक्ताओं की इस चुनावी लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

इसके लिए इन्हें अभी से तर्कों व तथ्यों से लैस होने की तैयारी करनी चाहिए। उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ल ने कहा कि उन विषयों को अभी से समझने की कोशिश करनी चाहिए, जिन पर भाजपा के विरोधियों को घेरा जा सकता है।
 
कंटेंट प्रबंधन हो मजबूत: प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मनोज मिश्र ने कहा कि भौतिक प्रबंधन के साथ कंटेंट प्रबंधन मजबूत होना चाहिए। अगर हम पत्रकारों को कंटेंट देते रहे तो वे हमारी बात को प्रभावी तरीके से समाज में पहुंचाएंगे।

प्रवक्ता डॉ. चंद्र मोहन ने कहा कि फेसबुक, ट्विटर, यू ट्यूब सहित अन्य सोशल साइट्स राजनीति को प्रभावित कर रही हैं। फेसबुक राजनीतिक अभिव्यक्ति का माध्यम बन गई है। पार्टी के हित में इसका अधिक से अधिक उपयोग करने पर ध्यान देने की जरूरत है।

मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ल, सहमीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित व अनीता अग्रवाल ने कहा कि प्रकोष्ठों और मोर्चों के मीडिया प्रभारियों को जोड़कर उनकी बात भी मीडिया में पहुंचानी चाहिए।
विज्ञापन


बैठक में सभी 8 क्षेत्रों के मीडिया प्रभारी, मोहित पांडेय, संजय भारद्वाज, अंजनी श्रीवास्तव, गुलशन आनंद, विजय त्रिपाठी, अजय शर्मा, डॉ. राजीव अग्रवाल, दिलीप श्रीवास्तव, वीरेंद्र गोस्वामी, एसपी सिंह, चंद्रभान राय, राकेश त्रिवेदी, सुदामा पटेल, उदय प्रताप चौहान व अश्विनी पांडेय शामिल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें