अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर उपलब्ध सीटों के अनुसार अपनी सीटों की च्वॉइस देनी होगी। उन्हीं अभ्यर्थियों को प्रवेश का मौका दिया जाएगा जो दूसरे चरण में अपनी च्वॉइस भरेंगे। अगर पहले चरण में शामिल अभ्यर्थी भी दूसरे चरण में अपनी च्वॉइस नहीं देते हैं तो उन्हें प्रवेश का मौका नहीं मिलेगा।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी ऑनलाइन 26 अगस्त तक अपना रजिस्ट्रेशन कराकर च्वॉइस भर सकते हैं। उनका सीट अलॉटमेंट 27 अगस्त को होगा। अभ्यर्थी 30 अगस्त तक अपनी सीट निर्धारित शुल्क जमाकर कंफर्म कर सकेंगे।
कॉलेज श्रेणी मोड खाली सीटें
जीएसआरएम मेमोरियल डिग्री कॉलेज, सरोजनी नगर सहशिक्षा स्ववित्तपोषित 36
रामा महाविद्यालय, गौरव विहार चिनहट सहशिक्षा स्ववित्तपोषित 25
आर्यावर्त इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, उतरेटिया सहशिक्षा स्ववित्तपोषित 21
सिटी एकेडमी डिग्री कॉलेज, चिनहट सहशिक्षा स्ववित्तपोषित 11
सिटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, चिनहट सहशिक्षा स्ववित्तपोषित 21
रजत पीजी कॉलेज, कमता चिनहट सहशिक्षा स्ववित्तपोषित 8
गौतम बुद्धा डिग्री कॉलेज, बिजनौर सहशिक्षा स्ववित्तपोषित 37
रामेश्वरम इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड ट्रेनिंग, सीतापुर रोड सहशिक्षा स्ववित्तपोषित 6
रजत कॉलेज ऑफ एजुकेशन एंड मैनेजमेंट, चिनहट सहशिक्षा स्ववित्तपोषित 1
इरम डिग्री कॉलेज, सेक्टर सी इंदिरानगर महिला स्ववित्तपोषित 14
श्री महावीर प्रसाद महिला महाविद्यालय, राजाजीपुरम महिला स्ववित्तपोषित 17
स्वामी विवेकानंद महिला महाविद्यालय महिला स्ववित्तपोषित 22
लाला महादेव प्रसाद वर्मा बालिका महाविद्यालय, गोसाईगंज महिला स्ववित्तपोषित 48
रजत महिला कॉलेज ऑफ एजुकेशन एंड मैनेजमेंट, चिनहट महिला स्ववित्तपोषित 22