फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पत्नी से परेशान मैकेनिक ने रची खुद के अपहरण की साजिश

Sat, 29 Nov 2025 02:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
फुरकान।
विज्ञापन
लखनऊ। खुर्रमनगर निवासी बाइक मैकेनिक फुरकान ने पत्नी आयशा से परेशान होकर खुद के अपहरण की साजिश रच डाली। वह बुधवार शाम गायब हो गए। मामला तब खुला जब जब पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण की एफआईआर दर्ज कर फुरकान को सकुशल खोज निकाला।
विज्ञापन


एसीपी गाजीपुर ए विक्रम सिंह ने बताया कि फुरकान और आयशा में छोटी-छोटी बात पर झगड़ा होता था। इससे परेशान होकर फुरकान ने दोस्त रितेश के साथ खुद के अपहरण की साजिश रची थी। इसके तहत बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह दोस्त के साथ अंडे खाने की बात पत्नी से कहकर निकल गया था। कुछ देर बाद रितेश ने घर आकर आयशा को फुरकान के अपहरण की जानकारी दी थी।

मसाला थूकने पर अगवा करने की कही बात

घबराई आयशा ने इंदिरानगर थाने में पति के अगवा होने की सूचना दी। पुलिस आनन-फानन तलाश में जुट गई। पूछताछ में रितेश ने बताया कि वह फुरकान के साथ सीमैप की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में कार सवार तीन लोगों ने गुटखा खाकर फुरकान पर थूक दिया। विरोध पर तीनों आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें जबरन कार में बैठाया और भाग निकले। एसीपी ने बताया कि जब रितेश को घटनास्थल व उसके आसपास लगे कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज दिखाई गई तो वह अपहर्ताओं की कार को पहचान नहीं सके।
विज्ञापन


ऑटो में बैठकर निकले थे फुरकान

एसीपी ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने फुरकान के इंदिरानगर में होने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने दोपहर में उन्हें सकुशल खोज निकाला। पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि पत्नी के झगड़े से वह परेशान थे। इसलिए वह साजिश के तहत घर से निकले थे। फिर ऑटो ई-रिक्शा में बैठकर निकल गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें