फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भविष्य निर्माण के साथ ही राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित हों युवा

विज्ञापन
महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को मिली डिग्र
विज्ञापन
लखनऊ। अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजय मिश्रा ने कहा कि युवाओं को भविष्य निर्माण के साथ ही राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित होना चाहिए। इसके बाद ही सही मायनों में उनकी डिग्री मूल्यवान साबित होगी। कुलपति शुक्रवार को महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग एवं कमांड नेटवर्क के निदेशक डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि दीक्षांत समारोह डिग्री प्राप्त कर रहे युवाओं के लिए एक नई शुरुआत है। विवि के कुलाधिपति अजय प्रकाश श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों से कहा कि उत्कृष्ट शिक्षा, सृजनात्मक सोच और अनुशासन का संगम ही एक मजबूत और समृद्ध भारत की नींव है। विवि के कुलपति प्रो. (डॉ.) भानु प्रताप सिंह ने कहा कि यह दीक्षांत समारोह केवल उपाधि वितरण नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की संपूर्ण यात्रा, मेहनत और सपनों का उत्सव है।

रजिस्ट्रार डॉ. गिरीश छिमवाल ने कहा कि विवि शिक्षा व अनुसंधान के प्रत्येक आयाम में निरंतर उत्कृष्टता की ओर अग्रसर है और विद्यार्थियों की सफलता ही संस्थान की वास्तविक उपलब्धि है। कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन डॉ. केके शुक्ला, डिप्टी रजिस्ट्रार संदीप शर्मा, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डॉ. राजेश सिंह और विश्वविद्यालय के सभी विभागों के डीन, डिप्टी डीन और संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

2455 विद्यार्थियों को डिग्री और डिप्लोमा
दीक्षांत समारोह में कुल 34 पीएचडी, 1257 पोस्ट ग्रेजुएट, 830 अंडरग्रेजुएट विद्यार्थियों को उपाधियां और 334 विद्यार्थियों को डिप्लोमा प्रदान किया गया। इस तरह कुल 2455 विद्यार्थियों को डिग्री और डिप्लोमा प्रदान किया गया।

समारोह में निकली भारतीय संस्कृति पर आधारित शोभा यात्रा

दीक्षांत समारोह की विशेषता शोभा यात्रा रही। पारंपरिक भारतीय संस्कृति पर आधारित शोभा यात्रा में शामिल सभी लोग पारंपरिक भारतीय परिधान धारण किए थे। विद्यार्थियों ने सिर पर पगड़ी और गले में पीला पटका धारण कर भारतीय परंपरा के गौरव को जीवंत किया। पूरा वातावरण अनुशासन, उत्साह और सांस्कृतिक समृद्धि से भरा नजर आया।

महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को मिली डिग्र

महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को मिली डिग्र

महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को मिली डिग्र

महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को मिली डिग्र

महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को मिली डिग्र

महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को मिली डिग्र

महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को मिली डिग्र

महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को मिली डिग्र

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें