फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दो दिसंबर से जेल भरो आंदोलन करेंगे माध्यमिक शिक्षक, पुरानी पेंशन सहित 18 मांगे रखीं

Tue, 22 Oct 2024 04:54 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

माध्यमिक शिक्षक संघ ने लखनऊ में प्रदर्शन करते हुए अपनी 18 मांगें रखी और कहा कि अगर सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया तो दो दिसंबर से जेल भरो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षक संघ के सदस्यों ने किया धरना-प्रदर्शन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माध्यमिक शिक्षक संघ ने पुरानी पेंशन बहाली समेत 18 सूत्रीय मांगों को लेकर लखनऊ स्थित माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो 2 दिसंबर से जेल भरो आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन


संगठन के प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने बताया कि प्रदेश में शिक्षकों, कर्मचारियों व अधिकारियों को पुरानी पेंशन देने, राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) समाप्त करने, सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्त तदर्थ शिक्षकों की सेवा स्थाई करने, पहले से कार्यरत शिक्षकों को कार्यरत रखते हुए वेतन देने, माध्यमिक विद्यालयों में राष्ट्रीय नीति 2020 के अनुसार छात्र संख्या के अनुसार शिक्षकों के समायोजन आदि मांगों पर अभी तक कार्यवाही नहीं हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो हम 2 दिसंबर से जेल भरो आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें