फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महापौर सुषमा खर्कवाल ने फैजुल्लागंज बाढ़ प्रभावितों से लिया फीडबैक

विज्ञापन
महापौर सुषमा खर्कवाल ने फैजुल्लागंज बाढ़ प्रभावितों से लिया फीडबैक।
विज्ञापन
लखनऊ। महापौर सुषमा खर्कवाल ने बुधवार को फैजुल्लागंज क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित लोगों के घर-घर जाकर उनकी समस्याएं सुनीं और मिल रही सुविधाओं की भी जानकारी ली। इसके बाद, उन्होंने अस्थायी कैंप कार्यालय में भी शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन

महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। समस्याओं के समाधान में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने प्रभावित परिवारों को सभी जरूरी सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराने को भी कहा। महापौर ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था, दवाओं के छिड़काव और पेयजल जैसी आवश्यक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अधिकारियों को मौके पर जाकर स्थिति का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें जरूरत के अनुसार तत्काल कार्रवाई करने को भी कहा गया।
महापौर ने कहा कि घर-घर जाकर फीडबैक लेने से जमीनी हकीकत का पता चलता है। यह कदम प्रभावितों तक सीधी पहुंच सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। इस दौरान अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त और जोनल अधिकारी अजीत राय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें