फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रक्षा मंत्री से मिलीं महापौर, शहर के विकास पर हुई चर्चा

विज्ञापन
रक्षा मंत्री से मिलतीं महापौर।
विज्ञापन
लखनऊ। महापौर सुषमा खर्कवाल ने मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। इस दौरान लखनऊ शहर में चल रहे विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के प्रयासों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

महापौर ने रक्षा मंत्री को नगर निगम की ओर से सीएम ग्रिड, नगर निगम निधि, अवस्थापना निधि आदि से कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने शहर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर भी बात की। वैसे इस मुलाकात को हाल ही में नगर निगम में भाजपा पार्षद दल उपनेता व अन्य पदाधिकारियों के चयन को लेकर महापौर और संगठन के बीच चले विवाद से भी जोड़कर देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि महापौर की ओर से संगठन से मनमुटाव के कारणों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें