लखनऊ। महापौर सुषमा खर्कवाल ने मंगलवार को अपने कैंप कार्यालय पर जनगणना के तहत स्वगणना की प्रक्रिया पूरी की। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव अजय चौहान और मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने भी स्वगणना की। सभी ने नागरिकों से इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील भी की।
विज्ञापन
जनगणना के तहत 16 से 30 नवंबर तक स्वगणना की सुविधा उपलब्ध है। इसके बाद एक दिसंबर से चार जनवरी तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना करेंगे। महापौर ने नागरिकों से अपील की है कि अपने परिवार के सभी सदस्यों की सही और पूरी जानकारी दर्ज कराएं। जनगणना के आंकड़े विकास योजनाओं के निर्माण का आधार होते हैं। ये आंकड़े संसाधनों के उचित वितरण और जनकल्याणकारी नीतियों को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता और सही जानकारी उपलब्ध कराना बेहद आवश्यक है।
महापौर, लोनिवि के प्रमुख सचिव और सीएम के सलाहकार ने की स्वगणना।
महापौर, लोनिवि के प्रमुख सचिव और सीएम के सलाहकार ने की स्वगणना।