फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महापौर व नगर आयुक्त आमने-सामने, कार्यक्रम की सूचना नहीं देने से महापौर नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रमों की सूचना नहीं देने से महापौर व नगर आयुक्त आमने-सामने आ गए हैं। महापौर ने नगर आयुक्त को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं, नगर आयुक्त का कहना है कि सूचना देने का काम अधिष्ठान विभाग का है। अगर उन्हें सूचना नहीं दी गई तो वे कार्यक्रमों में शामिल कैसे हुईं?
विज्ञापन

दरअसल, महापौर सुषमा खर्कवाल इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं। वह सांसदों आदि से मुलाकात कर लखनऊ के विकास कार्यों पर चर्चा कर रही हैं। शुक्रवार को नगर निगम के मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र देने व सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए विदाई एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम था। महापौर ने नगर आयुक्त गौरव कुमार को पत्र भेजा है।
इस पत्र में नाराजगी जताते हुए उन्होंने नगर आयुक्त से कहा कि नगर निगम मुख्यालय में कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन उसकी सूचना उन्हें नहीं दी गई, जबकि इसका दायित्व नगर आयुक्त व अपर नगर आयुक्त (अधिष्ठान) का भी था। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि अधीनस्थ पदीय दायित्वों के प्रति सजग नहीं हैं, जो अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। इसके अलावा नव तैनात सहायक नगर आयुक्तों, जिन्होंने बीते दिनों ही कार्यभार ग्रहण किया है, उन्हें कक्ष आवंटित नहीं किए गए हैं। न ही सहायक दिए गए हैं। ऐसा क्यों किया गया है।
विज्ञापन

महापौर ने चार अगस्त तक नगर आयुक्त को स्पष्टीकरण देने का समय दिया है। हालांकि, वह कार्यक्रमों में देरी से पहुंची थीं और शामिल भी हुईं थीं।
बगैर सूचना तो नहीं आईं होंगी महापौर
नगर आयुक्त गौरव कुमार ने मामले को लेकर स्पष्ट जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि कार्यक्रमों की सूचना अधिष्ठान विभाग देता है। महापौर कार्यक्रमों में शामिल हुईं, बगैर सूचना तो वह कार्यक्रमों में नहीं आई होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें