फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mayawati: मायावती ने भारत के पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर कहा, देश में गरीबी बढ़ी, जिसकी चिंता जरूरी

Mon, 05 Sep 2022 12:05 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि देश में गरीबी बढ़ी है और लोगों की आय कम हुई है जिसकी चिंता करना जरूरी है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि देश में गरीबी और निम्न आय वर्ग के लोगों की संख्या बढ़ी है जिसकी चिंता किए जाने की जरूरत है। ये बातें उन्होंने ट्वीट कर कही।

विज्ञापन


मायावती ने ट्वीट के जरिए कहा है कि भारत की अर्थव्यवस्था ब्रिटेन को पीछे छोड़कर विश्व में पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था तो बन गई है किंतु संतोष की बात तो तब होती जब यहां के लगभग 140 करोड़ लोगों के गरीब जीवन में आवश्यक सुधार होता। प्रति व्यक्ति आय में भी वृद्धि होती।

उन्होंने कहा कि ब्रिटेन के लोगों की प्रति व्यक्ति आय भारत के लोगों से 20 गुना ज्यादा है जिसकी बराबरी पाने पर ही देश की गरीबी, बेरोजगारी और अशिक्षा जैसी दुखद समस्याओं को दूर करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश की अधिकतर आबादी गरीबी व निम्न आय वर्ग में पिछड़ गई है जिसकी सही चिंता बहुत ही जरूरी है।





केंद्र की भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था को लेकर हुई प्रगति को अपनी उपलब्धि के तौर पर पेश किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें