फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती का मुलायम पर हमला: अपने काम के लिए परिवार के एक सदस्य को भाजपा में भेजा, अखिलेश को माफ नहीं करेंगे लोग

Tue, 22 Mar 2022 01:53 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने आरोप लगाया कि बसपा नहीं बल्कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव भाजपा से मिले हुए हैं और अब अपने काम के लिए अपने परिवार के एक सदस्य को भाजपा में भेज दिया है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद से बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी एक दूसरे खिलाफ खुलकर बयानबाजी कर रहीं हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा से बसपा नहीं बल्कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव खुलकर मिले हैं। उन्होंने 2017 में हुए शपथ ग्रहण समारोह में अखिलेश को आशीर्वाद भी दिलाया और अब अपने काम के लिए एक सदस्य को भाजपा में भेज दिया। यह जगजाहिर है।

विज्ञापन


मायावती ने ट्वीट कर कहा कि यूपी में अंबेडकरवादी लोग कभी भी सपा मुखिया अखिलेश यादव को माफ नहीं करेंगे जिसने अपनी सरकार में इनके नाम से बनी योजनाओं व संस्थानों के नाम बदल दिए। यह अति निंदनीय और शर्मनाक है।
 
 

योगी सरकार का दूसरा शपथ ग्रहण 25 मार्च को होना है। यह पहली बार होने जा रहा है जब कोई नेता लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगा। शुक्रवार को होने वाले शपथ ग्रहण में 40 से ज्यादा मंत्री शपथ लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें