फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अंबेडकर गार्डन पर जनेश्वर पार्क, जवाब दूंगी'

Fri, 07 Nov 2014 02:19 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सपा पर बसपा सरकार की नकल करने, उसकी नीतियां चुराने और योजनाओं का नाम बदलकर वाहवाही लूटने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जिस ‘जनेश्वर मिश्र पार्क’ में सपा सरकार अपने सारे कार्यक्रम कर रही है, उसे बसपा सरकार ने ‘डॉ. अंबेडकर ग्रीन गार्डन’ के नाम से विकसित किया था।
विज्ञापन


सपा सरकार उसका नाम बदलकर वाहवाही लूट रही है। समय आने पर इसका जवाब जरूर दिया जाएगा। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने गुरुवार को यहां जारी बयान में कहा कि सपा सरकार को गलत नीतियों से उबरकर बसपा सरकार की नीतियों व योजनाओं को सही ढंग से लागू करना होगा, तभी उसे उनका लाभ मिल पाएगा।

उन्होंने कहा कि 15 जनवरी 2010 को बसपा सरकार ने ‘महामाया गरीब आर्थिक मदद योजना’ शुरू की थी। सपा सरकार ने आते ही इसे रद्द कर दिया।

अब ढाई साल बाद उसी योजना का नाम ‘समाजवादी पेंशन योजना’ रखकर चालू किया गया है।
विज्ञापन

अन्य योजनाएं भी बसपा की

मायावती ने कहा कि बसपा सरकार ने ही ‘तहसील दिवस’ कार्यक्रम शुरू किया था। ग्रेटर नोएडा से बलिया तक अत्यंत महत्वकांक्षी 8 लेन ‘गंगा एक्सप्रेस-वे’ का फैसला भी बसपा सरकार का ही था।

सपा सरकार ने पहले इसे रद्द कर दिया और अब उस पर आगे काम करने की बात कर रही है।

दावा व घोषणाओं वाली सरकार
उन्होंने कहा कि सपा सरकार केवल ‘दावा व घोषणाओं वाली सरकार’ बनकर रह गई है। कई योजनाओं को शुरू करने की घोषणा की। अब उन्हें बंद किया जा रहा है।

सपा सरकार के आचरण व व्यवहार से प्रदेश में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हुई। सरकार सिर्फ एक जाति विशेष की पार्टी बनकर रह गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें