बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि भाजपा नेतृत्व दलितों का अपमान रोकने के प्रति तनिक भी गंभीर नहीं है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई केवल दिखावटी व खानापूर्ति भर है।
बसपा अध्यक्ष ने एक बयान जारी कर भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मधु मिश्रा के बयान की कड़ी निंदा की और भाजपा से उसके निष्कासन की कार्रवाई को 2017 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मजबूरी में लिया गया फैसला बताया।
मायावती ने कहा कि भाजपा दलित सम्मान के मामले में यदि इतनी ही गंभीर है तो उसे केंद्रीय मंत्री जनरल (रिटायर) वीके सिंह के खिलाफ सबसे पहले कार्रवाई करनी चाहिए।
मायावती ने कहा कि भाजपा एंड कंपनी का चाल, चरित्र व चेहरा हमेशा से ही घोर जातिवादी व दलित-विरोधी रहा है।