फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंदेमातरम को लेकर मायावती ने भाजपा पर साधा निशाना, जानें- क्या कहा

Tue, 12 Sep 2017 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व बीजेपी एंड कंपनी को वंदेमातरम का उचित आदर-सम्मान बरकरार रखने के लिए इसका राजनीतिक इस्तेमाल तत्काल बंद करना चाहिए।
विज्ञापन


मायावती ने स्वामी विवेकानन्द के शिकागो संबोधन के 125 वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के भाषण पर यह प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने एक बयान में कहा, भाजपा ने पहले चुनावी स्वार्थ के लिए ‘वंदेमातरम’ का इस्तेमाल किया और अब इसे  एक राजनीतिक नारे के रूप में बदलने का प्रयास हो रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा को देश के युवाओं को उपदेश देते रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

युवाओं को रोजगार की सख्त जरूरत है लेकिन यह सरकार उन्हें लगातार आश्वासन ही दे रही है। उन्होंने गुरुग्राम के स्कूल में छात्र की हत्या पर दुख जताते हुए कहा, केंद्र सरकार को राष्ट्रीय स्तर पर ठोस नीति बनाकर इस तरह की देशव्यापी समस्या का समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें