बसपा सुप्रीमो मायावती ने ज्ञानवापी पर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के दिए गए बयान पर ट्वीट किया है। उन्होंने उनके बयान को विवादों को जन्म देने वाला बताया है।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि हाल ही में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने बयान दिया है कि बद्रीनाथ सहित अनेक मंदिर बौद्ध मठों को तोड़कर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
आधुनिक सर्वे अकेले ज्ञानव्यापी मस्जिद का क्यों अन्य प्रमुख मंदिरों का भी होना चाहिए। यह केवल नए विवादों को जन्म देने वाला विशुद्ध राजनीतिक बयान है।
मौर्य लंबे समय तक भाजपा सरकार में मंत्री रहे तब उन्होंने इस बारे में पार्टी या सरकार पर ऐसा दबाव क्यों नहीं बनाया। अब चुनाव के समय ऐसा धार्मिक विवाद पैदा करना उनकी व सपा की घिनौनी राजनीति नहीं तो और क्या है । उन्होंने कहा कि बौद्ध और मुस्लिम समाज अब इनके बहकावे में आने वाले नहीं हैं।