सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉ. इंदु प्रकाश ऐरन का निधन हो गया। वह यूपी के कई जिलों के जिलाधिकारी रहे हैं। वह पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन के बड़े भाई थे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉ. इंदु प्रकाश ऐरन का रविवार को निधन हो गया। वह बरेली के पूर्व सांसद प्रवीण सिंह एरन के बड़े भाई थे। इंदु प्रकाश ऐरन पीलीभीत समेत यूपी के कई जिलों में डीएम रहे थे। शासन में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।
विज्ञापन
डॉ. ऐरन 2001 में सेवानिवृत्त हुए थे और सेवानिवृत्ति के बाद भी समाजसेवा के कार्यों में संलग्न रहे। स्वर्गीय ऐरन अपने पीछे पत्नी कुमकुम ऐरन के अलावा पुत्र आशीष और यतीश ऐरन का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।