फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएफ घोटाला: प्रियंका व माया का योगी सरकार पर दोहरा हमला, पूछा- और किन विभागों का पैसा फंसाया

Tue, 05 Nov 2019 01:25 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा, मुख्यमंत्री योगी व बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन (यूपीपीसीएल) में हुए पीएफ घोटाले को लेकर विपक्ष योगी सरकार पर हमलावर हो गया है। मंगलवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा व मायावती ने ट्वीट कर सरकार के रवैये पर सवाल उठाए।

विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया कि 'एक खबर के अनुसार भाजपा सरकार बनने के बाद 24 मार्च 2017 को पॉवर कोर्पोरेशन के कर्मियों का पैसा डिफ़ॉल्टर कम्पनी DHFL में लगा। सवाल ये है कि भाजपा सरकार दो साल तक चुप क्यों बैठी रही? कर्मचारियों को ये बताइए कि उनकी गाढ़ी कमाई कैसे मिलेगी?' प्रियंका ने योगी सरकार से पूछा कि कर्मचारियों की गाढ़ी कमाई आखिर कैसे मिलेगी?

वहीं, बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार यूपी के हजारों बिजली इंजीनियरों/कर्मचारियों के हित सुरक्षित नहीं रख पाई और अब मामले में ढुलमुल नीति अपना रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों के धन की क्षति की पूर्ति करे और जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करे।

मायावती ने मामले को सरकार की घोर लापरवाही करार देते हुए कहा कि ढुलमुल रवैये से इसका कोई परिणाम निकलने वाला नहीं है। सरकार को मामले की सीबीआई जांच कराने के साथ ही जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें