फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mayawati: कांग्रेस नेता के शर्मनाक बयान पर मायावती बोलीं- कुछ लोगों को पसंद नहीं आया मुर्मू का राष्ट्रपति बनना

Thu, 28 Jul 2022 02:05 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में दिया बयान शर्मनाक और निंदनीय है। कांग्रेस को अपनी जातिवादी मानसिकता छोड़नी चाहिए।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर कहा है कि आदिवासी समाज की पहली महिला के रूप में द्रोपदी मुर्मू का राष्ट्रपति पद पर निर्वाचन बहुत लोगों को पसंद नहीं आया है।

विज्ञापन


इसी क्रम में लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है जो बेहद दुखद शर्मनाक और निंदनीय है।

राष्ट्रपति के लिए उनके द्वारा टीवी पर शर्मनाक शब्द का इस्तेमाल करने के कारण संसद की कार्रवाई आज बाधित हुई है। उचित होगा कि कांग्रेस पार्टी भी इसके लिए देश से माफी मांगे तथा अपने जातिवादी मानसिकता का परित्याग करें।
विज्ञापन

 
 

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की टिप्पणी से संसद में जमकर हंगामा हुआ है। जिसके बाद सदन की कार्रवाई बाधित हो गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें