फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी को वाराणसी में जिताने वालों पर हो रहे हैं हमले: मायावती

Tue, 09 Oct 2018 10:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती ने उत्तर प्रदेश व बिहार के लोगों पर गुजरात में हो रहे हमलों की निंदा की। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पीएम मोदी को वाराणसी से चुनाव जितवाया आज उन पर हमले हो रहे हैं। ये बेहद दुखद है।

विज्ञापन



मायावती ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी से हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। आपको बता दें कि गुजरात में 14 महीने की बच्ची से दुष्कर्म की घटना के बाद उत्तर भारतीयों को निशाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी से बात की और प्रदेश के लोगों के लिए सुरक्षा मांग की।

गुजरात के सीएम से बातचीत के बाद योगी ने कहा कि जो लोग विकास नहीं चाहते, वे अफवाह फैलाकर सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें