फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के पूर्व डीजीपी श्रीराम अरुण का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक

Tue, 09 Oct 2018 10:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पूर्व डीजीपी श्रीराम अरुण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के पूर्व डीजीपी श्रीराम अरुण का आज सुबह निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन


श्रीराम अरुण लखनऊ के एसएसपी रहने के साथ ही दो बार उत्तर प्रदेश के डीजीपी रहे। उन्होंने प्रदेश के अनुसूचित जाति व जनजाति आयोग के अध्यक्ष का भी कार्यभार संभाला।

श्रीराम अरुण की पहचान प्रदेश के एक बेहद कर्मठ, शालीन और मजबूत इरादों वाले पुलिस अफसर की रही। पुलिस विभाग में आज भी उनके काम की मिसाल दी जाती है।

इस समय यूपी एटीएस के आईजी असीम अरुण, स्वर्गीय श्रीराम अरुण के पुत्र हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें