बसपा अध्यक्ष मायावती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो साल पूरा करने पर सहारनपुर में आयोजित रैली फीकी रही। वहीं, हरियाणा की भाजपा सरकार पर जाटों के साथ आरक्षण सुविधा के नाम पर धोखेबाजी करने का आरोप लगाया है।
मायावती ने यहां जारी एक बयान में कहा कि केंद्र सरकार ने अपने दो साल के कार्यकाल के दौरान यूपी की जनता के साथ घोर उदासीन रवैया अपनाया है।
यही वजह रही कि पीएम की सहारनपुर रैली में पश्चिमी यूपी के साथ हरियाणा व उत्तराखंड से भी भीड़ जुटानी पड़ी। मोदी के भाषण में विरोधी पार्टियों को कोसने का पुराना आलाप ही नजर आया।
वास्तव में दो वर्ष की विफलता व जनता से किए वादों से ध्यान हटाने के लिए सरकारी खर्च पर बड़े ताम-झाम से दूसरी वर्षगांठ मनाई जा रही है।